Breaking
7 Jun 2026, Sun

हर वार्ड का समग्र विकास नगर निगम की पहली प्राथमिकता: महापौर अनीता देवी अग्रवाल

रुड़की:(जीशान मलिक)रुड़की को आधुनिक और सुविधा संपन्न शहर बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम ने विकास कार्यों की गति और तेज कर दी है। इसी क्रम में महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने रविवार को वार्ड संख्या-23 में इंटरलॉकिंग CC सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि रुड़की का कोई भी वार्ड विकास से अछूता न रहे। यह सड़क व नाली निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन के साथ बेहतर जल निकासी की सुविधा देगा। इससे बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी दूर होगी और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।”

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा पूरे शहर में 100 से अधिक विकास एवं निर्माण कार्य तीव्र गति से संचालित किए जा रहे हैं। इनमें सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। हमारा संकल्प है कि बुनियादी सुविधाओं को सशक्त कर रुड़की को एक विकसित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित किया जाए।

शुभारंभ कार्यक्रम में पार्षद सविता सैनी, अरुण शर्मा, योगेश सैनी, शिव नारायण उपाध्याय, रामकुमार, वरुण सैनी, सोनू कश्यप, सुनील सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर महापौर का आभार जताया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *