पिरान कालियर:(ज़ीशान मलिक)आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना पिरान कलियर पुलिस ने कमर कस ली है। रविवार को थाना प्रभारी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आयोजकों और संभ्रांत नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की।
“अनुमति और निर्धारित रूट का पालन अनिवार्य!
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने ग्राम रहमतपुर, महमूदपुर, बाजूहेड़ी और मेहवड़कलाँ समेत विभिन्न गांवों से आए आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शोभायात्रा केवल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही निकाली जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जुलूस के लिए जो मार्ग निर्धारित किया गया है, उसी का पालन किया जाए ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।
“हुड़दंगियों पर रहेगी नजर!
पुलिस ने आयोजकों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यक्रमों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक संगीत या नारे न लगाने की हिदायत दी गई। 
“आयोजकों ने दिया सहयोग का भरोसा…
गोष्ठी में उपस्थित सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
समय सीमा: शोभायात्रा को निर्धारित समय के भीतर संपन्न करना होगा।शांति व्यवस्था: सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करना अनिवार्य है।सहयोग: पुलिस और वॉलिंटियर्स मिलकर भीड़ का प्रबंधन करेंगे।
थाना प्रभारी ने अंत में कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसलिए उत्सव को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

