Breaking
21 Jun 2026, Sun

‘हर पात्र का वोट जरूरी’: डीएम मयूर दीक्षित ने रवाना किया मतदाता जागरूकता वाहन

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से कैंप कार्यालय से स्वीप वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित यह वाहन जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची संशोधन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। वाहन के माध्यम से निर्वाचन संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, मतदाता जागरूकता गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाते हुए युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक जनभागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाती है।

इस अवसर पर जिला समन्वय स्वीप अनिल चंद रमोला, नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. संतोष चमोला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *