Breaking
14 Jun 2026, Sun

हर तरफ चीख पुकार..बेशुद्ध परिवार,सड़क हादसे में गई भाजपा नेता की जान

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) बृहस्पतिवार को देर शाम रुड़की से धनौरी जाते समय भाजपा नेता हुए सड़क हादसे का शिकार।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों सड़कों के बीच रुड़की धनौरी मार्ग पर पहुंचे तो उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में अमित सैनी की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी तक परिजनों की और से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *