पिरान कलियर:(जीशान मलिक) एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छद्म वेश धारण कर लोगों की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठा रहे 40 बहुरूपियों को दबोच लिया गया।01 जून 2026 को पिरान कलियर पुलिस ने दरगाह शरीफ, आसपास की सरायों, रेन बसेरा और टीन शेड वाली जगहों पर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 40 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो तांत्रिक, पीर-फकीर आदि का छद्म वेश धारण कर आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित कर रहे थे। ये लोग व्यक्तिगत/घरेलू समस्याओं का झूठा समाधान बताकर वित्तीय लाभ कमा रहे थे।
सभी 40 लोगों को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस एक्ट में चालान कर स्पष्ट संदेश दिया गया कि धार्मिक भावनाओं का गलत फायदा उठाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।धार्मिक स्थलों से नकारात्मक तत्वों को हटाने के लिए हर की पैड़ी के बाद अब कलियर में अभियान चलाया गया। पकड़े गए लोग बिजनौर, मुंबई, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, इलाहाबाद, सहारनपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अजमेर, राजस्थान, बनारस, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, लखीमपुर खीरी समेत कई राज्यों/जिलों के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार प्रमुख नाम:लड्डन बिजनौर, अकबर मुंबई, नजीर अलीगढ़, वसीम मुरादाबाद, यामीन अमरोहा, शकील इलाहाबाद, शंकर सिंह अजमेर, मेराज अहमद बनारस, जसप्रीत सिंह जालंधर, मौहम्मद हासिम चंडीगढ़ आदि।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उ0नि0 विनोद कुमार गोला, हे0का0 जमशेद अली, कानि0 जितेन्द्र सिंह, सुनील चौहान, प्रकाश मनराल, सुबोध पुरोहित शामिल रहे।

