Breaking
5 Jun 2026, Fri

हरिद्वार: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए BLO, सुपरवाइजर और BLA को दिया गया प्रशिक्षण

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत 25-हरिद्वार विधानसभा एवं 26-रानीपुर क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईआरओ/उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने की।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने कहा कि सभी BLO, सुपरवाइजर और BLA अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपादित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।प्रशिक्षण में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। 

डॉ. चमोला ने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित प्रपत्रों, समयबद्ध कार्यवाही एवं समन्वय के महत्व के बारे में भी बताया गया।

इस मौके पर सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवराणी आदि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *