Breaking
7 Aug 2026, Fri

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में न देने की मांग

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने आज मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जगजीतपुर (हरिद्वार) को पीपीपी मोड में न देने की मांग की।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक पत्र भी सौंपा। इस मांग पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी सहमति जताई है।

विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री से कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से किया गया है।और नगर निगम ने इसके लिए भूमि भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में दिए जाने से स्थानीय छात्रों को महंगी फीस का बोझ उठाना पड़ेगा और आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी महंगी हो जाएंगी। यही कारण है,कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है,कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को ध्यान में रखकर मामले पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की ओर से अब तक मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक रुख पर विधायक आदेश चौहान और मेयर किरण जैसल ने उनका आभार व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *