Breaking
22 Sep 2026, Tue

हरिद्वार:चेकिंग के दौरान 515 वाहनों के किए गए चालान और 79 वाहन सीज 

हरिद्वार:(जीशान मलिक)विगत तीन दिन से चल रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुसार प्रभारी सीपीयू यातायात हितेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस हरिद्वार सीपीयू हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कारवाही की।

हरिद्वार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चंडी चौक, जगजीतपुर, हरीलोक, रानीपुर मोड़ चौक,शंकराचार्य चौक आदि स्थानों पर टू व्हीलर,थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर के विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव,बिना हेलमेट,ट्रिपल रीडिंग,वन वे नो एंट्री इत्यादि उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमबी एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई।

इस अभियान के दौरान यातायात/सीपीयू हरिद्वार द्वारा कुल 515 चालान किए गए। और 30 वाहनों के ड्रिंक एंड ड्राइव में चालान कर कुल 79 वाहन सीज़ किये गये।

तथा इसके साथ ही 192 संयोजन चालानों से प्राप्त धनराशि 1,02,500 रुपये जुर्माना संयोजन शुल्क वसूल किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *