Breaking
8 Aug 2026, Sat

कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,6 लाख की अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) नशामुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्तर से चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों व नशा तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का अभियान उत्तराखंड में लगातार जारी।

एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल के आदेशानुसार थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा उर्स मेले के दृष्टिगत विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

पिरान कलियर पुलिस एवं सीआईयू रूड़की की संयुक्त टीम द्वारा हरिद्वार यूनिवर्सिटी के पास बाजुहेड़ी क्षेत्र से 02 नशा तस्करों को पकड़ा गया जिनके पास से 129 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग छह लाख है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे उर्स मेले के दौरान अधिक कमाई एवं लालच में कलियर आए थे ताकि नशे के शौकीनों को ऊँचे दाम पर स्मैक बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकें।

नाम पता आरोपित का 

1. इमरान पुत्र बन्ने खां निवासी ग्राम मेवा सरपापुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उ0प्र0) उम्र 26 वर्ष

2. तस्लीम खान पुत्र याकूब खान निवासी ग्राम कोहनी, थाना बुत्ता, जिला बरेली (उ0प्र0) उम्र 39 वर्ष

किस से कितनी बरामदगी की गई स्मैक 

1. इमरान से – 52.65 ग्राम अवैध स्मैक

2. तस्लीम खान से – 76.55 ग्राम अवैध स्मैक

कुल बरामदगी – 129 ग्राम (कीमत लगभग ₹06 लाख)

पुलिस टीम (थाना पिरान कलियर)

1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार

2. व0उ0नि0 बबलू चौहान

3. उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान

4. का0 प्रवेज अली

5. का0 प्रकाश मनराल

6. का0 सुनील चौहान

7. का0 भादूराम

8. हो0गा0 राजेन्द्र सिंह

CIU रूड़की टीम

1. उ0नि0 अंकुर शर्मा

2. हे0का0 चमन

3. हे0का0 मनमोहन भण्डारी

4. हे0का0 अश्वनी यादव

5. का0 अजय काला

6. का0 महिपाल

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *