Breaking
6 Jun 2026, Sat

‘मेरा बस्ता मेरी शान’ अभियान से खिले मासूम चेहरों पर मुस्कान”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)रोटरी क्लब कनखल ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ‘नन्हे दीपक – मेरा बस्ता मेरी शान’ परियोजना का सफल आयोजन किया। इस पहल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अंबेडकर बस्ती (निकट अंबुवाला ग्राम, धनपुरा) में स्कूली बच्चों को आकर्षक और उपयोगी स्कूल बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे हुआ, जिसमें क्लब के सदस्यगण, स्थानीय शिक्षकगण एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था, जब उन्हें नए बैग प्राप्त हुए। ये बैग न केवल उनकी शैक्षिक यात्रा के साथी बने, बल्कि आत्मसम्मान और प्रेरणा का प्रतीक भी साबित हुए।

रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहित करना और सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई के लिए संघर्षरत बच्चों को सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस तरह की गतिविधियों में निरंतर भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा, “हमारा छोटा सा योगदान किसी बच्चे के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। क्लब की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हरपाल सिंह, सचिव राजीव अरोड़ा, चरून जैन, गौरव शर्मा, केशव जोशी, अनुभव गर्ग सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *