Breaking
6 Jun 2026, Sat

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 15 वीं एशिया-पैसिफिक रीजन कॉन्फ्रेंस आयोजित

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित 15 वीं एशिया-पैसिफिक रीजन कॉंफ्रेंस का आयोजन 19 से 23 अगस्त 2025 तक नई दिल्ली के लीला एम्बियंस कन्वेंशन होटल में हुआ। इस सम्मेलन में 23 देशों के 199 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न देशों के राजनयिक और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड के अध्यक्ष धनसिंह रावत ने भी भाग लिया। उन्होंने स्काउट्स को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया।

इस अवसर पर विगत तीन वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ-साथ बालिकाओं के समग्र विकास की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। यह गर्व की बात है कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स वैश्विक स्तर पर सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *