हरिद्वार में रोटरी क्लब की मानवता भरी पहल, गंभीर रोगियों के लिए दिया चिकित्सा सहयोग
हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स
रोटरी क्लब, कनखल ने सेवा, समर्पण और संवेदना के अपने मूल्यों को साकार करते हुए गंगा कैंसर होस्पिस, हरिद्वार को आवश्यक चिकित्सीय सामग्री प्रदान कर एक सराहनीय सामाजिक पहल की। यह योगदान गंभीर रूप से बीमार रोगियों की देखभाल में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हरपाल सिंह, सचिव राजीव अरोड़ा, सदस्य गौरव शर्मा, डॉ. शीलू भाटिया एवं हितेश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लब प्रतिनिधियों ने होस्पिस प्रशासन से संवाद करते हुए वहाँ दी जा रही सेवाओं की सराहना की।
डॉ. शीलू भाटिया ने कहा, “यह केवल सामग्री का दान नहीं, बल्कि मानवता और संवेदना की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”
वहीं क्लब अध्यक्ष हरपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि रोटरी क्लब कनखल आने वाले समय में भी स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में ऐसे सहयोग करता रहेगा।
गंगा कैंसर होस्पिस की प्रबंधन समिति ने क्लब के इस सहयोग पर आभार जताया और इसे मरीजों के लिए उपयोगी बताया।

