Breaking
14 Jun 2026, Sun

हरिद्वार में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग का पुतला दहन

हरिद्वार में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग का पुतला दहन

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

10 अगस्त 2025,हरिद्वार युवा कांग्रेस महानगर के नेतृत्व में आज भारतीय निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जटवाड़ा पुल पर पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष निखिल सोदाई ने विरोध स्वरूप अपना मुंडन कराते हुए निर्वाचन आयोग का पिंडदान किया।

 

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग की हालिया कार्यप्रणाली से देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। वहीं महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने आरोप लगाया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिया गया मताधिकार कहीं न कहीं संघ और आरएसएस के माध्यम से निर्वाचन आयोग द्वारा खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

युवा कांग्रेस नेता कृतिक बिरला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से वोटों की चोरी कर सरकार बनाकर देश की जनता के साथ छल करती आई है।

कार्यक्रम में अत्तर, कृतिक बिरला, अंसारी शहजाद, कुरैशी नोमान अली, महरूफ सलमानी, सैफ अली, निखिल सौदाई, शहजाद अली, अर्जुन कर्णवाल, शुभम चौहान, सागर, फरमान अली, नदीम अली, जोनी, आसिफ समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *