हरिद्वार में प्रो बोनो अधिकार मित्रों को वितरित किए गए परिचय पत्र
हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर के निर्देशन में 30 अगस्त 2025 को ब्लॉक लक्सर के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खानपुर एवं लक्सर ब्लॉक के प्रो बोनो अधिकार मित्रों (पी.एल.वी.) को परिचय पत्र वितरित किए गए। परिचय पत्र वितरण का कार्य रमन कुमार सैनी, एडवोकेट एवं डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की कार्यप्रणाली एवं पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि आमजन आसानी से न्यायिक सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत लक्सर रचना, एडीओ पंचायत खानपुर बलराज सिंह, सचिव पंचायत अमित सैनी, शंकर दीप सैनी, लॉ इंटर्न्स अरीबा, सानिया, अनिष्का एवं सिमरन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

