Breaking
18 Sep 2026, Fri

हरिद्वार में झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों संग मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार में झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों संग मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर आज़ादी का पर्व मनाया। बच्चों और ट्रस्ट के सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 

ट्रस्ट की संस्थापक वैशाली शर्मा ने बताया कि ये बच्चे कूड़ा बीनने और भीख मांगने जैसे कार्यों से अपना जीवनयापन करते हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना, दिव्यांग सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

 

वैशाली शर्मा को समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई पदों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप आइकॉन हरिद्वार और बाल संरक्षण समिति द्वारा पोक्सो सहायक पद शामिल हैं।

कार्यक्रम में शैफाली अरोरा, आरुष, ममता खत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ट्रस्ट का यह प्रयास वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में एक प्रेरणादायक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *