Breaking
26 Nov 2026, Thu

हरिद्वार में चला बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकास भवन सभागार, रोशनाबाद में 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली तथा उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना रहा। यह अभियान 21 अक्टूबर 2026 से 28 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार सिमरनजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, घरेलू व सामाजिक हिंसा से संरक्षण के कानूनी प्रावधानों तथा निःशुल्क विधिक सहायता व परामर्श सेवाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित उपस्थित सभी अधिकारियों, अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से बाल विवाह के विरुद्ध तथा बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ ली।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *