Breaking
5 Jun 2026, Fri

हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

हरिद्वार:(जीशान मलिक) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को लेकर रविवार को हरिद्वार में विशेष आयोजन किया गया। मध्य हरिद्वार मंडल के बूथ संख्या 159, वार्ड संख्या 19 खन्ना नगर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ सुनी।कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी द्वारा देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, युवाओं की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को गंभीरता से सुना गया।कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला सशक्त संवाद मंच बन चुका है। पीएम मोदी समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों और खिलाड़ियों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने रखते हैं, जिससे सकारात्मक परिवर्तन को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कौशिक ने कार्यकर्ताओं से पीएम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

महापौर किरण जैसल ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। पीएम समाज के उन अनदेखे नायकों को सामने लाते हैं जो अपने कार्यों से देश और समाज में परिवर्तन ला रहे हैं। यह कार्यक्रम लोगों को कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है।भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि पीएम द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के उपयोग और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लगातार जोर दिया जाता है। इन विषयों पर जनसहभागिता बढ़ाकर ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पीएम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *