Breaking
5 Jun 2026, Fri

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम, सचिव सिमरनजीत कौर बोलीं- सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान दंडनीय

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत 31 मई को मनाए जाने वाले _विश्व तम्बाकू निषेध दिवस_ की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग व क्योर हेल्थ लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से यह कार्यक्रम सिडकुल स्थित क्योर हेल्थ लिमिटेड कंपनी, एकम्स कंपनी के प्लांट संख्या 7 में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव सिमरनजीत कौर रहीं। इस दौरान राजकीय नर्सिंग स्कूल रोशनाबाद के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी L.A.D.C. रमन कुमार सैनी और लॉ इन्टर्न अपूर्वा चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 

सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि स्कूल, कॉलेज जैसे सार्वजनिक स्थानों के पास धूम्रपान करना और तम्बाकू उत्पाद बेचना कानूनी रूप से दंडनीय है। उन्होंने कहा कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को रोकें और उन्हें इसके दुष्परिणामों के बारे में बताएं।साथ ही बताया कि स्कूल-कॉलेज व सरकारी संस्थानों में संस्थान प्रमुख धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना लगाकर दंडित कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि धूम्रपान से बचें और इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *