Breaking
7 Jun 2026, Sun

हरिद्वार में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, कार्यकर्ताओं की राय से बनेगा नया ढांचा

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के आब्जर्वर रुद्राराजू, जोत सिंह और राजपाल बिष्ट ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी प्रदेशों में कार्यकर्ताओं की राय लेकर इकाइयों का पुनर्गठन किया जा रहा है।

रुद्राराजू ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पार्टी के प्रति समर्पित और स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाना है। वे अगले कुछ दिनों तक हरिद्वार में रहकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी राय को रिपोर्ट के रूप में पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। कार्यकर्ता, सामाजिक व्यक्तित्व और पत्रकार भी उनसे मिलकर फीडबैक दे सकते हैं।

फीडबैक के आधार पर पार्टी नेतृत्व हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष की घोषणा करेगा। रुद्राराजू ने साफ किया कि पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नए अध्यक्ष को सभी को साथ लेकर चलना होगा।

बैठक में विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर, हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी, वरिष्ठ नेता चौधरी किरणपाल वाल्मीकि, पूनम भगत, कारी शहजाद, मंसूर प्रधान, डॉ. नेपाल अशोक सैनी, बीर सिंह सैनी, महेंद्र सैनी, अर्जुन सैनी, तनवीर कुरैशी, नीरज चौहान, प्रवीण चौहान, प्रधान मांगेराम, प्रधान राव सुहैल, हारून पारश, राहुल सैनी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *