Breaking
2 Aug 2026, Sun

हरिद्वार: मजदूर नेताओं पर गुंडा एक्ट के विरोध में प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)मजदूर नेताओं पर फर्जी मुकदमे और गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार ने कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में प्रदर्शन किया। एक दर्जन से अधिक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे गए।

“क्या है मामला?

मोर्चे के संयोजक और फूड्स श्रमिक संगठन ITC के महामंत्री गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के दबाव में प्रशासन ने पहले दो कंपनी के मजदूर प्रतिनिधियों समेत पंकज कुमार, जय प्रकाश और नीता पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए। अब पंकज कुमार और जय प्रकाश को गुंडा एक्ट का नोटिस दिया गया है।गोविंद सिंह ने कहा कि मजदूर आंदोलन का दमन और फर्जी मुकदमे असंवैधानिक हैं। सरकार मजदूरों की जायज मांगें मानने के बजाय दमन पर उतारू है। 

“ये हैं मांगें”

मोर्चे ने मांग की कि मजदूर नेताओं पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए और फर्जी मुकदमे रद्द किए जाएं। सिडकुल में मजदूरों का शोषण-उत्पीड़न बंद हो और उनकी मांगें पूरी की जाएं।प्रदर्शन में इंकलाबी मजदूर केंद्र के राजकिशोर, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की नीता, दीपा, क्रांतिकारी लोक अधिकार के नासिर अहमद, जन अधिकार संगठन के सुनील आनंद, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अवधेश कुमार, सीमेंस वर्कर्स यूनियन के अशोक गिरि, किर्बी श्रमिक कमेटी के कृष्ण मुरारी, एवरेडी मजदूर यूनियन के संजीव कुमार, देव भूमि श्रमिक संगठन के दिनेश कुमार, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज मजदूर यूनियन के सतीश कुमार, एडवोकेट प्रशांत कुमार शर्मा, रुप चंद आजाद समेत कई मजदूर संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *