पिरान कलियर:(जीशान मलिक)थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध सट्टा खाईबाड़ी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा डायरी, पैन और 1650 रुपये नकद बरामद हुए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 मई को पुलिस टीम ने पिरान कलियर क्षेत्र से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
“गिरफ्तार आरोपी”
मौ. अरकान पुत्र मुख्तार हुसैन, निवासी शहवाजपुरा खेड़ा, थाना रायसत्ती, जिला संभल, उत्तर प्रदेश। हाल निवासी रईश का मकान, मुकर्रबपुर, कलियर।
“बरामदगी”
सट्टा डायरी, पैन और 1650 रुपये नकद।
आरोपी के खिलाफ थाना कलियर में मु0अ0सं0 112/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
“पुलिस टीम में शामिल”
1. का0 242 सुबोध कुमार
2. हो0गा0 4037 राजेंद्र सिंह।

