Breaking
21 Sep 2026, Mon

गौकशी पर शिकंजा: भगवानपुर पुलिस ने महिला समेत 4 गिरफ्तार

भगवानपुर:(जीशान मलिक)भगवानपुर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं।SSP हरिद्वार के निर्देश पर गौकशी और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।आपको बता दे कि 30 मई को भगवानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेलड़ी में शहजाद पुत्र इलियास के घर पर गौकशी की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके पर एक महिला और तीन पुरुषों को गौकशी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने गौमांस और काटने के उपकरण जब्त कर लिए।

“गिरफ्तार आरोपी”

1. महिला निवासी ग्राम खेलड़ी, कोतवाली भगवानपुर

2. नफीस पुत्र लियाकत, निवासी ग्राम खेलड़ी, भगवानपुर

3. रिहान पुत्र शहजाद, निवासी ग्राम खेलड़ी, कोतवाली भगवानपुर

4. अयान पुत्र शहजाद, निवासी ग्राम खेलड़ी, कोतवाली भगवानपुर।

सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

“पुलिस टीम में शामिल”

कार्रवाई में उ0नि0 बालाराम जोशी, अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान, हे0कानि0 विपिन कुमार, कानि0 अजय जोशी, कानि0 दीपक मंमगाई, का0 बृजेश यादव व म0का0 मनीषा शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *