Breaking
3 Aug 2026, Mon

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: 7 जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

देहरादून:(जीशान मलिक) मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार और आने वाले दिनों में उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है।

“70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं”

विभाग के मुताबिक इन जिलों में 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर हवा की गति 70 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहें। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उत्तराखंड में लगातार बदल रहा मौसम आने वाले दिनों में और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रशासन के साथ लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *