Breaking
18 Sep 2026, Fri

हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र चौधरी, सूर्यकांत बेलवाल महामंत्री चुने गए

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी को फिर से अध्यक्ष चुना गया और सूर्यकांत बेलवाल महामंत्री चुने गए। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी अश्वनी अरोड़ा को 50 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने हिमांशु द्विवेदी को 52 वोटों से शिकस्त दी।

चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी को कुल मिलाकर 84 वोट प्राप्त हुए, जबकि सूर्यकांत बेलवाल को 86 वोट मिले। इसके अलावा, कार्यकारणी सदस्यों में संजीव शर्मा, डॉक्टर शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्या, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, केके पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, जोगेंद्र सिंह मावी, रोहित सिखोला, विकास चौहान, देवेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, नरेश दीवान शैली, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव और महताब आलम ने जीत दर्ज की।

चुनाव प्रक्रिया को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ मनोज सोही और सहायक चुनाव अधिकारी लव शर्मा ने संपन्न कराया। जीत दर्ज करने के बाद सभी साथी पत्रकारों ने अध्यक्ष और महामंत्री समेत जीत दर्ज करने वाले सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *