बिहार/पटना:(ज़ीशान मलिक)बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, और इस बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.4%) के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राएं टॉपर बनी हैं।
टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा है, जिसमें 7 छात्राएं शामिल हैं। नाहिद सुल्ताना 489 अंक (97.8%) के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस बार कुल 82.11% विद्यार्थी पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस बार परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि टॉप 10 में शामिल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

