हरिद्वार/थाना बुग्गावाला:(चीफ एडिटर)नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था।
मामला 11 अगस्त 2025 का है, जब खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति, जो फिलहाल ग्राम कुड़कावाला थाना बुग्गावाला में रह रहा था, ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत में आरोपी लियाकत (50 वर्ष), पुत्र शफक्कत, निवासी बन्दरजूड, थाना बुग्गावाला, का नाम सामने आया। इस पर थाना बुग्गावाला में मुकदमा संख्या 42/2025, धारा 65(1) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3क/4, 5ठ/6 के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। निर्देशों के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर गहन सुरागरसी और पतारसी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी लियाकत को कुड़का वाला चौक से दबोच लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
• उ0नि0 ममता रानी
• हे0का0 281 गोपाल कुमार
• हो0गा0 सुखपाल
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

