हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब के अवैध धंधे में संलिप्त 4 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 140 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में 26/27 जून 2026 की रात को यह कार्रवाई की गई।
“बरामदगी और आरोपी”
1. सोनू उर्फ टुट्न पुत्र कमल, निवासी झुग्गी झोपड़ी, दीनदयाल पार्किंग, निकट रोडीबेलवाला – 36 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा।
2. प्रदीप उर्फ दीपा पुत्र राजाराम, निवासी कुंज गली, खड़खड़ी – 58 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा।
3. अशोक कुमार पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र, निवासी इन्द्रा बस्ती, औद्योगिक क्षेत्र – 23 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा।
4. अमन पुत्र रामदास, निवासी शिवनगर, रानी गली, भूपतवाला – 23 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
“पुलिस टीम में शामिल”
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट, हे0का0 संजयपाल, कां0 पवनीश कवि और कानि0 श्रीकांत ग्वाडी इस कार्रवाई में शामिल रहे।

