
हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सटोरी को मौके से गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री कुन्दन सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में 27 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने पंचपुरी टैम्पू स्टैंड, झुग्गी झोपड़ी, रोडीबेलवाला के पास से एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों दबोचा।


“आरोपी और बरामदगी”

पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र काली चरण के रूप में हुई है। उम्र 22 वर्ष। मूल निवासी निहाज बस्ती, पुरानी माता होली मौहल्ला, थाना चौकी पोन्टी नगर, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश है। हाल पता निकट पंचपुरी टैम्पू स्टैंड, झुग्गी झोपड़ी, रोडीबेलवाला, कोतवाली नगर, हरिद्वार है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद 1250 रुपये, 01 सट्टा पर्ची, 01 गत्ते का टुकड़ा और 01 पेन बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 322/2026 धारा- 13 जी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम अ0उ0नि0 संदीप वर्मा, हे0का0 संजयपाल और कां0 राकेश इस कार्रवाई में शामिल रहे।

