मंगलौर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आयुध अधिनियम से जुड़े विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 63 मालमुकदमाती हथियारों का नियमानुसार निस्तारण किया।दिनांक 27.06.2026 कोतवाली मंगलौर परिसर में यह निस्तारण प्रक्रिया पूरी की गई। सभी 63 मालमुकदमाती वस्तुएं विभिन्न आयुध अधिनियम के अभियोगों में पुलिस द्वारा जब्त की गई थीं।
निस्तारण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रुड़की, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, मालखाना मोहर्रिर और नगर पालिका मंगलौर के सभासद उपस्थित रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार पुलिस न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के अनुसार माल निस्तारण अभियान लगातार चला रही है। इसका उद्देश्य थानों के मालखानों में वर्षों से लंबित पड़े जब्त माल का समयबद्ध निस्तारण करना है, जिससे स्थान खाली हो सके और पारदर्शिता बनी रहे।

