Breaking
15 Sep 2026, Tue

“D.El.Ed द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित, यहां पर चेक करें”

नैनीताल/रामनगर:(जीशान मलिक) उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने डिप्लोमा इन एलीमेन्टरी एजुकेशन यानी http://D.El.Ed द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा मई 2026 का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। यह परीक्षा प्रवेश वर्ष 2022-23 के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी।परिषद के सचिव द्वारा जारी प्रेस नोट संख्या उ0वि0शि0प0/डीएल0एड0/193-97/2026-27 दिनांक 27 जून 2026 के अनुसार, परीक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराई गई थी।

“कैसे देखें रिजल्ट”

परिषद ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल जनहित में 27 जून 2026 को वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। केवल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के ही अनुक्रमांक वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए हैं।

अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए DEPARTMENTAL EXAM / DELED आइकॉन पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *