Breaking
5 Jun 2026, Fri

हरिद्वार नगर निगम की ठंड से राहत मुहिम तेज, 42 स्थानों पर अलाव, 180 कंबल वितरित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए नगर निगम द्वारा जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से प्रतिदिन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, यात्रीगृहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं तीनों रैन बसेरों सहित लगभग 42 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों, श्रमिकों एवं खुले में जीवन यापन करने वाले निराश्रित लोगों को ठंड से राहत मिल सके। ठंड की तीव्रता बढ़ने पर अलाव की संख्या 45 से 48 स्थानों तक बढ़ाई जा रही है।

नगर निगम द्वारा संचालित तीनों रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रैन बसेरों की उपलब्ध बेड क्षमता के अनुसार अब तक वहां ठहरने वाले लोगों को कुल 91 कंबल वितरित किए जा चुके हैं, ताकि उन्हें शीत से पर्याप्त सुरक्षा मिल सके।

इसके अलावा महापौर, नगर निगम हरिद्वार के नेतृत्व में निराश्रित, गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए विशेष कंबल वितरण अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन तथा दश मंदिर, कनखल क्षेत्र में जरूरतमंदों को कुल 89 कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत प्रदान की जा सके।

नगर निगम ने बताया कि शीत ऋतु के दौरान अलाव जलाने, रैन बसेरों के संचालन एवं कंबल वितरण जैसे राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे और आवश्यकता के अनुसार इन व्यवस्थाओं का विस्तार भी किया जाएगा। अब तक नगर निगम द्वारा विभिन्न माध्यमों से कुल 180 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। नगर निगम की इस मानवीय पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *