Breaking
8 Jun 2026, Mon

हरिद्वार के वार्ड 53 में पानी संकट गहराया, पार्षद ने उठाया बड़ा कदम

हरिद्वार के वार्ड 53 में पानी संकट गहराया, पार्षद  ने उठाया बड़ा कदम

भगवा सनातन टाइम्स

हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 53 में अचानक बढ़ी पानी की समस्याओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। दूषित पानी की लगातार आ रही शिकायतों और पानी की भारी किल्लत के बीच आज एक अहम और चौंकाने वाली मुलाकात हुई।

पार्षद हितेश चौधरी अचानक जल संस्थान हरिद्वार के कार्यालय पहुंचे और अधिशाषी अभियंता विपिन चौहान से सीधे मुलाकात कर एक पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने अपने वार्ड में शीघ्र अतिशीघ्र एक नया ट्यूबवेल लगाए जाने की मांग रखी, साथ ही दूषित पानी की समस्या को लेकर गहरी चिंता जताई।

क्या वार्ड नंबर 53 के लोगों को जल्द ही स्वच्छ जल की सौगात मिलेगी?

क्या ये मुलाकात इस पानी संकट का समाधान लेकर आएगी?

अधिकारियों की प्रतिक्रियाओं ने उम्मीद तो जगा दी है — अब बस नज़रें हैं आने वाले फैसलों पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *