Breaking
7 Jun 2026, Sun

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर छात्राओं ने रक्तदान के लिए किया लोगो को जागरूक 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एस. एम. जे. एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. एस.) की छात्रा भूमि, दृष्टि, मनीषा, आकांक्षा, निक्की, तान्या, शिवानी, साक्षी, सौम्या, निकिता, वैष्णवी, ज्योति, इशिका, एकता आदि ने आज गोविंदपुरी तथा टिबडी आदि ने मिलकर अपने अपने क्षेत्र एवं लोगों के घर-घर जाकर व्यक्तियों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने रक्तदान का महत्व बताते हुए सभी छात्राओं का ई रक्त कोष में पंजीकरण करवाया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रभारी आइक्यूएसी डॉ संजय महेश्वरी ने रक्तदान को महादान बताया।ब्लड डोनेट करने से पता नहीं आप कितने लोगों की जान को बचा सकते हैं। लेकिन भारत में आज भी अधिकतर लोग ब्लड डोनेट करने से डरते हैं।क्योंकि उनको लगता है।कि इससे उनकी बॉडी वीक हो जाएगी। लेकिन ये धारणा बहुत गलत है। इसके विपरीत रक्तदान करने से आपका शरीर हेल्दी बना रहता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पदमावती तनेजा ने भी छात्राओं के साथ जाकर व्यक्तियों को बताया कि रक्तदान करना दूसरों की जान बचाने के साथ-साथ अपने शरीर के लिए भी लाभदायक होता है।इससे हृदय रोग तथा कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। रक्तदान करने के बाद शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है जिससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *