Breaking
23 Apr 2026, Thu

स्वास्थ्य सेवा अंतिम छोर तक पहुंचे’: AIIMS ऋषिकेश में उपराष्ट्रपति का आह्वान

ऋषिकेश:(ज़ीशान मलिक)उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने स्नातक डॉक्टरों से करुणा, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने एम्स के विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा सिर्फ अस्पतालों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। एम्स ऋषिकेश में टेलीमेडिसिन और नवाचार के कार्यों की उन्होंने विशेष प्रशंसा की।

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने भारत की न्यायसंगत कोविड प्रतिक्रिया और ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल की भी सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों की तारीफ की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *