Breaking
26 Nov 2026, Thu

स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज का योगदान गौरवशाली अध्याय: महन्त डॉ. रविन्द्र पुरी

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में विचार गोष्ठी एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महन्त डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जनजातीय समाज के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान के बिना अधूरा है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान नायकों ने देश की स्वतंत्रता के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो।

इस आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों और जनजातीय समाज के अधिकारों के हनन के विरुद्ध महान आंदोलन का नेतृत्व किया। प्रो. शास्त्री ने तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, रानी दुर्गावती और टंट्या भील जैसे जनजातीय नायकों के योगदान का भी स्मरण कराया और विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के उन महत्वपूर्ण अध्यायों से परिचित कराता है, जिन्हें लंबे समय तक अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि जनजातीय समाज का संघर्ष जल, जंगल और जमीन पर अधिकार, सामाजिक न्याय तथा अपनी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने का भी आंदोलन था।

इस अवसर पर आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, जनजातीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान तथा सामाजिक समानता एवं राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर प्रेरणादायक नारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कशिश, सलोनी, साक्षी, दीक्षा, सुकन्या, शालिनी, निधि, प्रीति, सोनाली, वंशिका, नेहा ठाकुर, खुशबू मौर्या, अंशु, उर्वशी पंवार, खुशी रावत तथा अनन्या गौड़ ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन कविता छाबड़ा एवं डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल ने किया। अंत में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय थपलियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *