Breaking
26 Nov 2026, Thu

देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार

देहरादून:(जीशान मलिक) जनपद देहरादून के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीपक सैनी ने बुधवार को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शासन का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।मीडिया से बातचीत में सैनी ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने अपने कार्यकाल के लिए पांच प्रमुख प्राथमिकताएं तय की हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देना, विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता सुविधाओं को मजबूत करना शामिल है।इसके अलावा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, नियमित फील्ड विजिट, ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं की समीक्षा तथा पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यावरण-संवेदनशील और समावेशी विकास पर विशेष फोकस रहेगा। सैनी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास का सकारात्मक प्रभाव आम नागरिक के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ टीम भावना, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख कार्यशैली के साथ काम करने की बात कही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *