Breaking
28 Jul 2026, Tue

सोनाली नदी पुल से नीचे गिरी कार,कार के उड़े परखच्चे

लक्सर:(जीशान मलिक)रुड़की-लक्सर मार्ग पर स्थित सोनाली नदी पुल पर रविवार को एक वेन्यू कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया। ओर राहगीरों की भीड जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार रुड़की की ओर जा रही थी। पुल पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया। बाद में ट्रैक्टर की सहायता से कार को नदी से बाहर निकाला गया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि घायलों में रचना पत्नी जसवीर निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, सोनी पत्नी अनिल निवासी दाबकी महेश्वरी, कोमल पत्नी अमन निवासी मारकपुर, श्रीकांत पुत्र सुरेश निवासी बिजनाखेड़ी, नकुड़, सहारनपुर तथा अनिल पुत्र राजेन्द्र निवासी दाबकी महेश्वरी शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज गति व लापरवाही दुर्घटना का कारण मानी जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *