
रुड़की:(जीशान मलिक) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सुनहरा 29, 30, 31 पर हर्षोल्लास के साथ आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सेक्टर-1 अनीता देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, नंदा गौरा योजना आदि की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को खान-पान, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।


कार्यक्रम में नीलम, मुस्कान सहित क्षेत्र की गणमान्य महिलाएं एवं एडवोकेट संदीप पुरी उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबली देवी, ममता शर्मा, सुदेश और सहायिका बबीता को सम्मानित किया गया।


