Breaking
6 Oct 2026, Tue

कब्रिस्तान की भूमि पर खड़े 29 हरे पेड़ों की होगी नीलामी, 14 अक्टूबर को बोली

भगवानपुर:(जीशान मलिक) तहसील भगवानपुर के ग्राम जलालपुर डाडा में स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर खड़े 29 हरे पुराने वृक्षों की सार्वजनिक नीलामी 14 अक्टूबर को होगी।जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तहसीलदार भगवानपुर ने जानकारी दी है कि यह नीलामी 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे पंचायत घर, ग्राम जलालपुर डाडा में आयोजित की जाएगी।

प्रेस नोट के अनुसार भूमि का विवरण खाता संख्या 902, खसरा नंबर 1317, रकबा 0.4405 हेक्टेयर है। उप वन संरक्षक, हरिद्वार वन प्रभाग द्वारा इन 29 वृक्षों का मूल्यांकन 2,75,238 रुपये किया गया है, जो न्यूनतम बोली राशि होगी। इससे कम पर नीलामी नहीं होगी।नीलामी में भाग लेने के लिए प्रत्येक बोलीदाता को 25,000 रुपये धरोहर राशि नगद या बैंक ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। बोलीदाता को आधार या पैन कार्ड की छायाप्रति भी देनी होगी। नीलामी में केवल भारतीय नागरिक भाग ले सकेंगे।

सबसे अधिक बोली लगाने वाले को कुल राशि का 25 प्रतिशत तत्काल और शेष 75 प्रतिशत 30 दिन में जमा करना होगा। नीलामी की स्वीकृति का अधिकार उपजिलाधिकारी, भगवानपुर को होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *