
रुड़की:(जीशान मलिक) भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में यात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए मार्ग व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी, अनुशासन और जनभागीदारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह यात्रा उनके सेवा भाव को रेखांकित करती है।जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं और सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने मंडल एवं बूथ स्तर तक समन्वय के साथ तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, सोनू धीमान, जिला मंत्री नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, सतीश सैनी, किरण चौधरी, देशपाल रोड, युवा मोर्चा अध्यक्ष विभोर सेठी, मंडल अध्यक्ष ब्रज मोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुदेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

