
देहरादून:(जीशान मलिक) प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।मौसम निदेशक डॉ. एस.एस. तोमर के अनुसार 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। वहीं 9 से 11 अक्टूबर के बीच 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।


विभाग के अनुसार चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन का अलर्ट है।


