Breaking
20 Apr 2026, Mon

सुल्तानपुर मजरी की गली अब बनेगी विकास की मिसाल, इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

ग्राम प्रधान मीनाक्षी चौहान के प्रयासों से शुरू हुआ विकास कार्य

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मजरी की शक्तिनगर कॉलोनी में रविवार को इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान मीनाक्षी (पत्नी मोहित चौहान) के प्रयासों से शुरू हुए इस विकास कार्य के लोकार्पण अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के चौमुखी विकास के लिए संकल्पबद्ध है और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान मीनाक्षी की सराहना करते हुए कहा कि सुल्तानपुर मजरी में तेजी से हो रहे विकास कार्य ग्रामीणों को वास्तविक लाभ पहुँचा रहे हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा मोर्चा नेता मोहित चौहान ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क से बरसात और गर्मी के मौसम में आवागमन सुगम होगा और गांव का सौंदर्य भी बढ़ेगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान ने भी कहा कि इस सड़क के निर्माण से सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में राव राजा, नदीम मलिक, राव आबाद, मास्टर राव अशफाक, परविंदर पुंडीर, जोगेंद्र सिंह, शोभित शर्मा, वेद प्रकाश, शमशाद वकील, फिरोज, उस्मान, मुनीश नफीस, सलीम, नौशाद सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विधायक आदेश चौहान और ग्राम प्रधान मीनाक्षी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *