Breaking
5 Aug 2026, Wed

सुमित चौधरी हत्याकांड के तीन आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार, तमंचा बरामद 

हरिद्वार:(जीशान मलिक/अजय नामदेव) जनपद हरिद्वार थाना कनखल क्षेत्र के जमालपुर कलां गांव में हुई गोलीकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया।और इस हत्याकांड के फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने बैरागी कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों से एक रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई

आपको बता दें कि 29 सितम्बर को थाना दयाल एंक्लेव निवासी सुमित की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर थाना कनखल में मुकदमा पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल रविन्द्र शाह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

लगातार दबिश और सुरागों के आधार पर पुलिस ने 1 अक्टूबर को तीनों फरार आरोपियों को बैरागी कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे।तथा पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जमालपुर कलां निवासी सावन पुत्र हरिसिंह, निशांत पुत्र गोविंद निवासी लाल मंदिर और कृष्णा पुत्र तेजपाल निवासी लाल मंदिर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस और घटना में शामिल मोटरसाइकिल बरामद की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *