Breaking
5 Jun 2026, Fri

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू ,उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में बड़ा बदलाव

दिल्ली:(जीशान मलिक) सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। इस बार सीबीएसई ने क्लास 12 की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। अब क्लास 12 की 1 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह ऑन-स्क्रीन मार्किंग (On-Screen Marking) सिस्टम से चेक होंगी। मतलब हर कॉपी के हर पन्ने को स्कैन करके कंप्यूटर पर अपलोड किया जाएगा और टीचर उसी डिजिटल कॉपी पर मार्क्स डालेंगे। इस प्रक्रिया में कुल 32 करोड़ पन्ने स्कैन और अपलोड होंगे।

“सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के महत्वपूर्ण तिथियाँ…

10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी।प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी-फरवरी 2026 तक होंगे।सप्लिमेंट्री परीक्षाएं जुलाई 2026 तक होगी।

“नए बदलाव के फायदे…

– उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता और गति आएगी।

– मार्किंग में त्रुटियों की संभावना कम होगी।

– परिणाम जल्दी घोषित किए जा सकेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *