Breaking
7 Jun 2026, Sun

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आवास पर ‘मौल्यार ऐगे होली’ का भव्य आयोजन

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मौल्यार ग्रुप द्वारा पारंपरिक ‘मौल्यार ऐगे होली’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद रावत ने अपनों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों के साथ होली के रंगों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों, होली के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मीय मिलन के वातावरण ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सहभागिता ने पूरे परिसर को रंगमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

सांसद रावत ने इस अवसर पर मौल्यार ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा निरंतर हमारी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद के नए रंग लेकर आए। इस आयोजन ने सांसद रावत के आवास को एक रंगीन और उत्साहपूर्ण माहौल में बदल दिया, जहां सभी ने मिलकर होली का आनंद लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *