संगठन ही शक्ति है’— विधायक ‘काऊ’ ने रचा सियासी इतिहास
देहरादून, अंशुल बसनेत भगवा सनातन टाइम्स
रांझावाला की गलियों में आज कुछ अलग ही माहौल था। हवा में बेचैनी थी, लोग एक-दूसरे से सवाल कर रहे थे — “आज क्या होने वाला है?” और फिर, अचानक वह घड़ी आई जब विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ खुद पहुंचे। सबकी निगाहें टिकी थीं उन पर।

रहस्य से भरे इस माहौल में, उन्होंने एक परदा उठाया — भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए। यह कार्यालय, वार्ड नंबर 3, रांझावाला के बीचों-बीच स्थापित किया गया है। और इसी उद्घाटन के साथ, जैसे संगठन की एक नई शक्ति का उदय हुआ हो।


मौके पर भाजपा रायपुर विधायक प्रतिनिधि शिशिर तिवारी, मंडल अध्यक्ष रायपुर उज्जवल नेगी, गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अभिषेक शाही और भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना।
फिजाओं में गूंजा एक ही संदेश — “संगठन ही शक्ति है!”
पर क्या यह सिर्फ एक उद्घाटन था, या आने वाले समय के लिए एक बड़ी रणनीति की शुरुआत? जवाब वक्त देगा

