Breaking
29 Jul 2026, Wed

शॉपिंग बिल बना मददगार: GRP ने मोबाइल नंबर से ढूंढी महिला, लौटाया खोया पर्स

देहरादून:(चीफ एडिटर) गंगा स्नान पर्व पर ड्यूटी में मुस्तैद जीआरपी उत्तराखंड के जवानों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। रायवाला रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला हैंड पर्स पुलिस ने उसकी मालकिन को सकुशल लौटा दिया। पर्स में 4500 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे जरूरी दस्तावेज रखे थे।

घटना 25 मई 2026 की है। गंगा स्नान पर्व के चलते रायवाला स्टेशन पर चेकिंग कर रहे जीआरपी जवानों को प्लेटफॉर्म पर एक हैंड पर्स लावारिस पड़ा मिला। जांच करने पर पर्स में आधार कार्ड की मूल प्रति, पैन कार्ड, वोटर आईडी, 4500 रुपये नकद और विशाल मेगा मार्ट का शॉपिंग बिल मिला।दस्तावेजों से पर्स स्वामिनी की पहचान चांदनी पत्नी अनुज कुमार, निवासी हाउस नंबर 57, देवधुरा, थाना कोतवाली, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। शॉपिंग बिल पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर महिला को रायवाला स्टेशन बुलाया गया। सत्यापन के बाद पर्स महिला को सौंप दिया गया।

खोया हुआ सामान वापस पाकर चांदनी भावुक हो गईं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों का दिल से आभार जताया और जीआरपी उत्तराखंड की कार्यशैली की जमकर सराहना की।इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल 62 राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल 109 रश्मि भंडारी शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *