
हरिद्वार:(चीफ एडिटर)नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंगलवार को शिवालिक नगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और रानीपुर रोह नदी पर पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वीकृत इस प्रोजेक्ट को कार्यदायी संस्था PWD अगले 2 महीने में पूरा करेगी। रोह नदी पर पुल का काम अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।


“निरीक्षण में दिए ये निर्देश”

PWD टीम और यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे राजीव शर्मा ने काम गुणवत्ता और समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए:
1. सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाए।
2. उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण किया जाए।
3. अटल वाटिका तिराहे को आधुनिक तरीके से री-डिजाइन किया जाए।
4. यातायात सुचारू रखने के लिए सड़क पर व्हाइट लाइन मार्किंग हो।
5. निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए, जनता को कम से कम परेशानी हो।
राजीव शर्मा ने कहा “मुख्य मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक से लोग लंबे समय से जाम झेल रहे थे। इसके स्थायी समाधान के लिए CM धामी जी के सामने चौड़ीकरण और पुल का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने तुरंत मंजूरी दी।” 
उन्होंने बताया कि चौड़ीकरण से वाहनों की आवाजाही आसान होगी। रोह नदी पर पुल बनने से बरसात में जलभराव और रास्ता बंद होने की समस्या खत्म होगी।
विकास कार्यों के लिए CM धामी का आभार जताते हुए राजीव शर्मा बोले: “नगर का विकास और सौंदर्यीकरण मेरी प्राथमिकता है। 2027 में CM धामी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी।”
निरीक्षण के दौरान PWD के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, AE, JE, यातायात पुलिस अधिकारी और नगर पालिका के EO मौजूद रहे।

