हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका के वार्ड संख्या-2 में इन दिनों नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, नाला निर्माण कार्य के दौरान मौके पर न तो चेतावनी संकेतक (Sign Board) लगाए गए हैं और न ही आम लोगों की सुरक्षा के लिए उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था दिखाई दे रही है।
निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर रात के समय खुले निर्माण स्थल के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और सुरक्षा नियमों के अनुरूप होना भी उतना ही आवश्यक है।अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण स्थल पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए गए हैं? स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।


