Breaking
14 Sep 2026, Mon

शाहपुरा के बालिका विद्यालय में महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम

राजस्थान/शाहपुरा:(जीशान मलिक)पीएम वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाहपुरा थाना के एएसआई सत्यनारायण, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र प्रभारी विनीता वैष्णव एवं कानूनी सलाहकार मैना जाट ने छात्राओं को संबोधित किया।कानूनी सलाहकार मैना जाट ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और राजकोफ सिटीजन एप की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1091, बालिका हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों के बारे में भी बताया। छात्राओं को व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई।

प्राचार्य रीता धोबी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सुरक्षित नागरिक बनने में मदद करते हैं। यह कार्यक्रम पीएम श्री योजना के मेंटर-मेंटी कार्यक्रम के तहत हुआ। इस दौरान कक्षा 9 से 12 की छात्राएं, उप प्राचार्य पीयूष गदिया, सुरेंद्र सिंह बारेट, रश्मि व्यास, ज्योति सुमन, इंदिरा जैन सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *